ब्रेकिंग
सद्गुरु के साथ विशेष सत्संग… ईशा योग केंद्र में आज शाम 7 बजे से गुरु पूर्णिमा का भव्य उत्सव जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी तादाद में हथियार बरामद पूरे विश्व को भारत ही दे सकता है ज्ञान और शिक्षा… गुरु पूर्णिमा पर बोले स्वामी राम देव गाजीपुर के महाहर धाम का त्रेतायुग से नाता, यहां विराजमान 13 मुखी शिवलिंग; सावन में कांवड़िया चढ़ाते ... जनता ने चाहा तो मैदान में फिर उतरूंगा… महुआ मेडिकल कॉलेज विजिट के दौरान बोले तेज प्रताप यादव हिंदी हमारी मां, मराठी हमारी मौसी… नए नारे के साथ मुंबई में उतरी BJP पटना में फिर मर्डर, इस बार बालू कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली; बाग में टहलते समय किया शूट नीले ड्रम का ‘शुद्धीकरण’, कांवड़िया बोला- मुस्कान ने बदनाम कर दिया था, गंगा जल से होगा शुद्ध दिल्ली के जय हिंद कॉलोनी की घटना पर बिफरीं ममता, लगाया बंगालियों के साथ भेदभाव करने का आरोप गुरु पूर्णिमा के दिन ‘गुरु’ की हत्या, छात्र ने प्रिंसिपल को चाकू से गोदा; किस बात से था नाराज?
देश

गगनयान: अंतरिक्ष यात्री के रूप में 12 लोगों के नाम पर मुहर, ट्रेनिंग के लिए जाएंगे रूस

बेंगलुरु। गगनयान से अंतरिक्ष में जाने के लिए यात्रियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और इसे पूरे पेशेवर तरीके से अंजाम दिया जाएगा। यह बात वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कही है। गगनयान इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की परियोजना है। इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन इसरो और वायुसेना मिलकर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं।

एयर चीफ मार्शल ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के चयन का कार्य पेशेवर तरीके से इसरो के विचार-विमर्श से किया जा रहा है। बताया कि इसरो और वायुसेना अंतरिक्ष यान को तैयार करने, उसके भीतर जीवन के लिए आवश्यक इंतजाम करने, कैप्सूल का डिजायन तैयार करने और अंतरिक्ष के लिए आवश्यक दवाओं को तैयार करने के कार्य कर रहे हैं।

चयन की प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा

वायुसेना अध्यक्ष इंडियन सोसायटी फॉर एयरोस्पेस मेडिसिन के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर वायुसेना की चिकित्सा सेवा के महानिदेशक एयर मार्शल एमएस बुटोला ने कहा, अंतरिक्ष यात्रा के लिए वायुसेना कर्मियों के चयन की प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। चयनित लोगों को रूस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार चल रही है।

अंतरिक्ष यात्री के रूप में 12 लोगों की सूची

वायुसेना सूत्रों के अनुसार गगन यात्रा के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में 12 लोगों की सूची बनाई गई है। इनमें से सात को प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा। सात लोगों के दल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पांच लोगों का दूसरा दल प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा। कई चरणों की प्रक्रिया के बाद इनमें से चार लोगों को अंतरिक्ष यात्री के रूप में तैयार किया जाएगा। जबकि इनमें से एक या दो वास्तव में गगनयान से अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे।

41 साल तक का हो सकता है यात्री

इसरो ने गगनयान की लांचिंग के लिए दिसंबर 2021 का समय घोषित किया है। भारत अपने स्वदेशी अभियान के जरिये पहली बार अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा। अंतरिक्ष जाने वाला यात्री 41 साल तक का हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button