ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
टेक्नोलॉजी

Lava का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

5G Smart Phone: घरेलू कंपनी लावा ने अपने सबसे सस्ते 5जी फोन Lava Blaze 5G का नया वेरियंट पेश किया है। Lava Blaze 5G (रिव्यू) को अब 6 जीबी रैम के साथ भी खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था और अब Lava Blaze 5G को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी खरीदा जा सकता है।

Lava Blaze 5G की कीमत
Lava Blaze 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 11,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Lava Blaze 5G की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से 15 फरवरी से होगी। बता दें कि Lava Blaze 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। फोन के साथ होम रिपेयर सर्विस भी मिलेगी यानी यदि आपका फोन खराब होता है तो कंपनी घर से लेकर जाकर रिपेयर करेगी और फिर घर पर डिलीवरी देगी। फोन को ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन कलर में खरीदने का मौका मिलेगा।

Lava Blaze 5G की स्पेसिफिकेशन
Lava Blaze 5G में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। फोन की डिस्प्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास मिलता है । Lava Blaze 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 मिलता है और 4 जीबी रैम मिलेगी जिसके साथ 3 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन के साथ वाइडलाइन एल1 का भी सपोर्ट है यानी आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो देख सकेंगे।

Lava Blaze 5G का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे मिलते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का AI सेंसर है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) भी मिलता है। अन्य दो लेंस के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Lava Blaze 5G की बैटरी
लावा के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Lava Blaze 5G के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 8 5G बैंड्स के अलावा 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट होगा।

Related Articles

Back to top button