ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

मारे गए बांग्लादेशी पत्रकारों के परिजनों ने मामले को सुलझाने में देरी का विरोध किया

ढाका| साल 2012 में मारे गए एक पत्रकार दंपति के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों ने शनिवार को एलीट रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) से मामले को जल्द से जल्द सुलझाने या अपनी विफलता स्वीकार करने और जांच एक अन्य एजेंसी को सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने कहा कि आरएबी को सागर सरवर और मेहरुन रूनी हत्याकांड की जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

11 फरवरी, 2012 को टीवी समाचार संपादक सरवर और वरिष्ठ रिपोर्टर रूनी की हत्या को 11 साल बीत चुके हैं, लेकिन जांच अभी तक हत्या के पीछे के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई है। जहां पीड़ितों के उनके परिवार के सदस्यों ने लंबी लेकिन असफल जांच पर निराशा व्यक्त की, वहीं पत्रकार समुदाय ने हत्या की गुत्थी सुलझाने में अधिकारियों की विफलता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

एक विरोध रैली में पत्रकारों ने कहा कि तत्कालीन गृहमंत्री सहारा खातून ने घोषणा की थी कि हत्यारों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन अधिकारी 95,000 घंटे से अधिक समय में जांच पूरी करने में भी विफल रहे।

Related Articles

Back to top button