ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
मनोरंजन

भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं  मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली

तुर्की और सीरिया में हुए भूकंप से मची तबाही में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। वहीं, दुनियाभर के लोग तुर्की और सीरिया की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूरअभिनेत्री एंजेलिना जोली भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं और साथ ही उन्होंने सभी से मदद करने की अपील की है।

एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में आई इस आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो बचाव कार्य में लगे व्यक्ति का है और वह मदद मांग रहा है। इसके अलावा एक पिता मलबे में फंसी अपनी बेटी के हाथ को पकड़े बैठा है। वहीं, तुर्की की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिसमें सारी बिल्डिंग और घर मलबे के ढेर में तब्दील नजर आ रहे हैं।

 एंजेलिना जोली ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा दिल सीरिया और तुर्की के लोगों के साथ है। इस समय इतने सारे परिवार पीड़ित हैं, उनके अकल्पनीय दर्द को समझना मुश्किल है। मुझे यह उत्तर पश्चिम सीरिया के अंदर से एक दोस्त ने भेजा है। मैंने द व्हाइट हेलमेट्स और  @tphilanthropy को सपोर्ट करने का फैसला लिया है। मुझे उम्मीद है कि बाकी लोग भी मदद करने पर विचार करेंगे, ताकि वे अपना जीवन बचाने के प्रयास को जारी रख सकें।’

एंजेलिना जोली के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। एक तुर्की के यूजर ने लिखा, ‘आपका शुक्रिया’, तो दूसरे ने लिखा, ‘काश बाकी सेलेब्रिटी का दिल भी आपकी तरह होता।’ बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उसके साथ 7.5 तीव्रता के झटकों ने दोनों ने देशों में तबाही मचा दी और हजारों लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button