ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या

जगदलपुर| नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की पुष्टि नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने की है।मिली जानकारी के अनुसार छोटे डोंगर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली चला दी।इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए, इधर गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही आसपास के लोग घर आ पहुंचे और आनन-फानन में घायल भाजपा नेता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।नारायणपुर के एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो लोग सागर साहू के घर में घुसे और उन पर फायरिंग कर दी। साहू को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नक्सलियों द्वारा हाल ही में साहू को धमकाने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

Related Articles

Back to top button