ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

हिंदू परिवार पर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज

इंदौर। इंदौर में हिंदू परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने वाले तीन लोगों के खिलाफ विजय नगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात प्रकरण दर्ज किया। हिंदू परिवार का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला ईसाई परिवार छह साल से मतांतरण का दबाव बना रहा था। आरोपित की बात नहीं मानने पर उसने परिवार के मुखिया पर छेड़छाड़ की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी थी, जिससे सदमे में आकर गुरुवार देर रात दिव्यांग काजल निवासी सोलंकी नगर की मौत हुई थी। काजल की बहन खुशबू की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपित किसके इशारे पर हिंदू परिवार पर मतांतरण का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार, खुशबू पुत्री गोपाल यादव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दशरश टोनरे, पत्नी रेखा और बेटी रवीना उन्हें पूजा-पाठ करने से भी रोकते हैं। वे कहते थे कि ईसाई धर्म अपनाने पर नौकरी, पैसा, मकान, कार सभी सुविधाएं दिलवाएंगे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपित दशरथ टोनेरे, उसकी पत्नी रेखा टोनरे और बेटी रवीना टोनरे के खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

आरोपित ने भी बदल लिया था धर्म

दशरथ ने सात साल पहले परिवार सहित ईसाई धर्म अपना लिया था। उसने पास ही में रहने वाले एक परिवार का भी धर्म बदलवा दिया था। फरियादी का आरोप है कि दशरथ कुछ काम भी नहीं करता है, लेकिन उसके पास घर, गाड़ी आदि सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, जिसे देखकर लगता है कि वह मतांतरण करवाकर ही अपनी कमाई करता है।

 

Related Articles

Back to top button