ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मनोरंजन

शादी से पहले ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं रिहाना

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने हाल ही में सुपर बाउल शो में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी.उनकी इस परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी पसंद भी किया.लेकिन इसी दौरान फैंस ने एक और चीज नोटिस की वो है रिहाना का बेबी बंप. सिंगर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और उन्होंने हाल ही में इस बारे में हिंट भी दी थी.दुनिया की मशहूर सिंगर्स में से एक रिहाना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है.उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस भारी तादाद में नजर आते हैं.हाल ही में एक्ट्रेस ने सुपर बाउल LVII में पार्टिसिपेट किया और शानदार परफॉर्मेंस दी.फैंस ने भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी एंजॉय किया.इसी दौरान सभी ने रिहाना का बेबी बंप नोटिस किया.तभी से उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

रिहाना पहले ही एक बेटे की मां हैं और अब वे दूसरी संतान को जन्म देने जा रही हैं.हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की.जब सिंगर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या उनकी सुपर बाउल परफॉर्मेंस में कोई सरप्राइज भी है.इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि-‘मैं किसी को साथ लाने के बारे में सोच रही हूं.मैं श्योर नहीं हूं. चलिए देखते हैं.’अब रिहाना की इस बात पर फैंस ने गेस किया कि शायद वे किसी के साथ कोलाबोरेट कर रही हों या किसी के साथ स्पेशली परफॉर्म करें.लेकिन जब उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया तो सारी बात सामने आ गई.रिहाना का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था.रिहाना ने हालिया इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं.साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे दूसरी बार मां बनने जा रही हैं.

इसे लेकर उनकी क्या फीलिंग्स हैं.सिंगर ने नेट बर्लेसन के पोडकास्ट द प्रॉसेस विद नेट बर्लेसन से बातचीत के दौरान कहा- मैं अब अपने बच्चे के लिए ही जीती हूं.मुझे अब हर चीज से फर्क पड़ता है.आप कई सारी बातों के बारे में सोचने लग जाते हैं.अब मुझे नहीं लगता है कि स्काई डाइविंग करने में वो उत्सुकता रह गई है.सबकुछ बदला-बदला सा है.बच्चे के जन्म से पहले मेरी लाइफ काफी निश्चिंत थी.अब ये संक्षिप्त और स्पष्ट हो गई है.अपने बच्चे की परवरिश के साथ मैं खुद बेहतर हो रही हूं.रिहाना का ऐसा मानना है कि बेबी बॉय की परवरिश करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था लेकिन ये उन्हें संपूर्णता की ओर ले जा रहा है.बता दें कि रिहाना ने अपने पहले बेटे को मई 2022 में जन्म दिया था.उनके पार्टनर का नाम ASAP Rocky है और अब अपने पार्टनर संग रिहाना दूसरे बेबी को वेलकम करेंगी.

 

Related Articles

Back to top button