ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
विदेश

ब्रिटेन ट्रक कंटेनर मौत मामलाः वियतनाम ने 8 और संदिग्ध किए गिरफ्तार

लंदनः वियतनाम पुलिस ने इंग्लैंड के दक्षिणपूर्वी हिस्से में एक ट्रक कंटेनर में मृत पाए गए 39 वियतनामी नागरिकों की मौत के सिलसिले में आठ और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि इन आठ संदिग्धों को तस्करी के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने का इंतजाम करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। यह लोगों की तस्करी के दौरान हुई दुखद घटना जान पड़ रही है और उसकी अंतरराष्ट्रीय जांच जारी है।

ब्रिटिश पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि ट्रक में मृत पाये गये सभी 39 लोग वियतनामी नागिरक थे। हालांकि प्रारंभ में उसने (ब्रिटिश पुलिस ने) कहा था कि 23 अक्टूबर को दक्षिणपूर्व बंदरगाह परफ्लीट के समीप जो लोग मृत पाए गए थे, वे चीन के नागरिक थे लेकिन बाद में वियतनाम से परिवारों ने वहां प्रशासन से संपर्क कर लापता रिश्तेदारों को लेकर अपनी चिंता उसके सामने रखी। ब्रिटिश पुलिस ने उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय मौरिस रॉबिनसन पर नरसंहार सहित कई आरोप लगाये हैं।

आयरलैंड में शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं तथा वियतनाम में भी दो लोगों को पकड़ा गया। ब्रिटिश अधिकारी लापता लोगों के बारे में जानकारियां जुटाने के लिए वियतनाम के अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। वियतनाम के सरकारी अखबार थान्ह निएन के अनुसार इस मामले में ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए वियतनाम ने जन सुरक्षा मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का और दल ब्रिटेन भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button