ब्रेकिंग
Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत...
देश

विपक्षी दलों की बैठक जारी, सरकार को घेरने की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्लीः कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की बैठक यहां सोमवार को आरंभ हो गयी जिसमें आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, कृषि संकट और क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (आरसीईपी) जैसे मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी।
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से कुछ दिनों पहले होने जा रही इस बैठक में कांग्रेस के अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, द्रमुक के टी आर बालू, राजद के मनोज झा, तृणमूल कांग्रेस के नदीमुल हक, भाकपा के डी राजा, राष्ट्रीय लोक दल के अजित सिंह, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव और रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा हिस्सा ले रहे हैं।
समाजवादी पार्टी और बसपा इस बैठक में शामिल नहीं है। कांग्रेस की कोशिश है कि आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, कृषि संकट और आरसीईपी के मुद्दों पर विपक्ष को लामबंद किया जाए। मुख्य विपक्षी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर मंगलवार से जिला एवं प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
अगले महीने वह दिल्ली में बड़ी रैली भी करेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button