ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

राज्यपाल से मिले शिवसेना नेता संजय राउत, कहा- मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना नेता संजय राउत सोमवार की शाम प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ पार्टी नेता रामदास कामत भी मौजूद रहे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद राउत ने कहा कि उनसे महाराष्ट्र के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। चर्चा सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार न बनाने के लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं है।
इससे पहले राउत ने इस मुलाकात को महज “शिष्टाचार भेंट” बताया था। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट है, जिसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं हैं। राउत ने कहा कि राज्यपाल प्रदेश के अभिभावक की तरह होते हैं और इसलिये वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिये उनसे मिलेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह एक शिष्टाचार भेंट होगी, राजनीतिक नहीं। मैं राज्यपाल से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने जा रहा हूं। हम उन्हें अपने नजरिये के बारे में भी बताएंगे।”

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया था कि जल्द ही “170 विधायकों” के समर्थन से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। प्रदेश में सरकार गठन को लेकर गतिरोध अभी बना हुआ है। इस बीच राउत ने रविवार को कहा कि भाजपा के साथ बातचीत सिर्फ मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में रविवार को संवाददाताओं को बताया कि नयी सरकार का गठन जल्द होगा। गतिरोध के बीच, शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी संपर्क साधती दिख रही है क्योंकि राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को पत्रकारों के सामने राउत द्वारा उन्हें भेजे गए एक संदेश का खुलासा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button