ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
विदेश

बांग्लादेश में एएल-बीएनपी संघर्ष में 45 घायल, 6 हिरासत में

ढाका | जमालपुर के सदर उपजिला में शनिवार दोपहर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 45 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के सिलसिले में बीएनपी के एक नेता समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी और आंसूगैस के गोले दागने पड़े।

टिटपल्ला यूनियन अवामी लीग के महासचिव दौलतुज्जमां ने दावा किया कि अवामी लीग की रैली में बीएनपी नेताओं और कार्यकतार्ओं के अचानक हुए ‘हमले’ में खुद सहित तीन लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने कहा कि अवामी लीग और बीएनपी शनिवार दोपहर कमालखान बाजार में अलग-अलग रैलियां कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।

सदर थाना प्रभारी काजी शाहनवाज ने बताया कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए 34 राउंड फायरिंग की और आंसूगैस के गोले छोड़े।

Related Articles

Back to top button