ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

50 आईपीएस अफसरों की होगी नई पदस्थापना

भोपाल। प्रदेश में जल्द ही आधा सैकड़ा आईपीएस अफसरों की पदस्थापना करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सरकार व शासन में बीते कई दिनों से मंथन का दौर जारी है। माना जा रहा है कि यह सूची कभी भी जारी की जा सकती है। इसमें पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों में पदस्थ आईपीएस अफसरों तक के नाम शामिल हैं। दरअसल नई पदस्थापना के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा जो सूची तैयार की गई हैं, उसमें आधा सैकड़ा अफसरों के नाम बताए जा रहे हैं। इनमें पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं के प्रभारियों के भी नाम शामिल हैं। दरअसल पुलिस के मुखिया बने हुए सुधीर कुमार सक्सेना का एक साल का कार्यकाल हो चुका है, लेकिन उनके द्वारा अब तक पुलिस मुख्यालय की शाखाओं में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया गया है। इस बीच पुलिस के दो आला अफसर इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें संचालक लोक अभियोजन (स्पेशल डीजी) अन्वेष मंगलम व एडीजी केटी वाइफे का नाम शामिल है। यह दोनों अफसर इसी माह के अंतिम दिन सेवा निवृत्त हो जाएंगे। मंगलम की सेवानिवृत्ति पर एडीजी चंबल जोन राजेश चावला स्पेशल डीजी वेतनमान में पदोन्नत किए जाएंगे, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि उन्हें अब पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया जाएगा, जहां पर उन्हें किसी शाखा का प्रभार दिया जाएगा। इसमें उन्हें लोक अभियोजन शाखा का प्रभार दिया जा सकता है। इसी तरह से सात जिलों के मौजूदा पुलिस कप्तान अब डीआईजी के पद पर पदोन्न्त हो चुके हैं, लिहाजा उनकी भी नए सिरे से पदस्थापना की जानी है।
फिलहाल छिंदवाड़ा, भोपाल देहात, ग्वालियर शहडोल, चंबल, सागर रेंज डीआईजी के अलावा मध्यक्षेत्र भोपाल छोड़कर एसएएफ में डीआईजी के सभी पद रिक्त चल रहे हैं। इन्हें पदोन्नत हुए अब करीब डेढ़ माह का समय होने जा रहा है, लेकिन उनकी अब तक नई पदस्थापना नहीं की गई है। इसी तरह से धार के पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह व शिवपुरी पुलिस कप्तान का एक ही जिले में पदस्थ हुए तीन साल का समय हो गया है, जिसकी वजह से उनका बदला जाना भी तय है। उधर, डीआईजी रतलाम भी पदोन्नत होकर आईजी बन चुके हैं। उनकी भी नए सिरे से पदस्थापना की जाना है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों के तबादलों में हो रही देरी की वजह से कई जिलों में असमंजस की स्थिति बन गई है। इसकी वजह है नीचे के अमले को मालूम है कि साहब का किसी भी दिन स्थानांतरण आदेश आ सकता है, इस कारण आदेशों को तबज्जो नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि तबादला सूची को लेकर बीते रोज मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस व डीजीपी सुधीर सक्सेना के बीच बातचीत की गई है। अब इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा होनी है। उनकी मुहर लगते ही इस तबादला सूची को जारी कर दिया जाएगा।
भोपाल व इंदौर बन रहे मुश्किल
भोपाल व इंदौर पुलिस कमिश्रर के नाम भी इस सूची में बताए जा रहे हैं , लेकिन उनकी जगह किन अफसरों को पदस्थ किया जाए इसको लेकर असमंजस बना हुआ है। माना जा रहा है कि इस मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही नाम तय किए जाएंगे।  हालांकि एडीजी ग्वालियर  श्रीनिवास वर्मा  का नाम इंदौर के पुलिस कमिश्नर के रुप में सामने आ रहा है। उधर,  सागर की कमान प्रमोद वर्मा या अभय सिंह में से किसी को दी जा सकती है, जबकि   आईजी देहात भोपाल  इरशाद वली को चंबल का नया आईजी बनाया जा सकता है, हरिनारायणचारी को एक बार फिर से जबलपुर में बतौर आईजी पदस्थ किया जा सकता है।
मनीष कपूरिया को डीआईजी बालाघाट की जिम्मेदारी दी जा सकती है,,  बालाघाट से  अनुराग शर्मा को डीआईजी भोपाल ग्रामीण बनाया जा सकता है हैं,ग्वालियर एसपी पद पर सिद्धार्थ बहुगुणा या शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल में से किसी एक को पदस्थ किया जा सकता है। इसी तरह से  एसपी भोपाल साईं कृष्णा,विजय खत्री, डीसीपी क्राइम  अमित सिंह, को नए जिलों  की कमान मिलना तय है।  देवास एसपी  शिवदयाल को दूसरे जिले में भेजा जा रहा सकता है,,  डीआईजी रेडियो अमित सिंह,, मोनिका शुक्ला, अवधेश गोस्वामी को भी फील्ड में डीआईजी पदस्थ किया जा सकता है।
अतिरिक्त प्रभार से चलाया जा रहा काम
प्रदेश के पुलिस कॉडर में पुलिस अधीक्षक रेंक के अफसरों की भरमार के बाद भी दो जिलों के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। दोनों ही जिले के एसपी हाल ही में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले गए हैं। हाल ही में छिंदवाड़ा के एसपी विवेक अग्रवाल प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में गए। उनकी जगह पर जबलपुर रेल एसपी विनायक वर्मा को अतिरिक्त प्रभार छिंदवाड़ा जिले के दिया गया है। उनके पास अब दो जिम्मेदारी हो गई हैं। वहीं नरसिंहपुर के एसपी विपुल श्रीवास्तव भी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। उनकी जगह पर 35वीं वाहिनी मंडला के कमांडेंट अविजीत कुमार रंजन को यहां का अतिरिक्त चार्ज दिया है। बालाघाट पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को 36 वीं वाहिनी का अतिरिक्त प्रभार दे रखा है। उनके पास ये दोनों प्रभार लंबे समय से हैं। इसी तरह उमरिया के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंहा को हाल ही में पीटीएस उमरिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button