ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
राज्य

शिक्षक की संदिग्ध मौत के बाद सहरसा पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर

बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर सहरसा के शिक्षक स्वर्गीय शशि यादव के परिजनों से मिलने सहरसा पहुंचे। उन्होंने शशि यादव की संदिग्ध मौत पर दुःख जाहिर करते हुए परिजनों को मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है। मृतक शशि यादव के पिता सेवानिवृत शिक्षक महेशरी प्रसाद यादव ने शिक्षा मंत्री को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

क्या मामला था 
27 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला के पास शिक्षक शशि यादव अपने मित्र के साथ खड़े थे।तभी उधर से पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। वहां किसी बात को लेकर शिक्षक शशि यादव से पुलिस की बहस हो गई और इसी क्रम में पुलिस ने शशि यादव को गाड़ी में बैठा लिया। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सदर थाना पहुंचे लेकिन शशि यादव थाने पर नहीं थे। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि शशि यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यह सुनते ही परिजन घबड़ा गए और भागे-भागे अस्पताल पहुंचे जहां शशि यादव बेहोश पड़े थे।

परिजनों के पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि शशि शराब के नशे में थे और पुलिस से बेवजह उलझ गए जिस वजह से पुलिस ने पकड़ लिया। थाना लाने के क्रम में शशि गाड़ी से कूद गया जिस वजह से उसे घायलावस्था में सदर अस्पताल लाना पड़ा।

पटना में हुई मौत 
शशि यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान 29 जनवरी को उनकी मौत हो गयी।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप 
इस मामले को लेकर परिजनों ने सदर थाना, सहरसा एसपी और डीआईजी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जानबूझ कर पकड़ लिया और शिक्षक शशि यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी है। बीते 8 फरवरी को स्वर्गीय शशि यादव के समर्थन में राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने सहरसा में केंडिल मार्च भी निकाला था।

 

Related Articles

Back to top button