ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
राजस्थान

जयपुर में नशीला पदार्थ पिलाकर एग्जाम देने आई छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले 1.80 लाख

जयपुर में कॉम्पिटिशन एग्जाम देने आई छात्रा के होटल में रूकने पर नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने रेप किया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिए। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण के साथ ही 1.80 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी के परिवार की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने पर पीड़िता ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल 2018 में रॉग नंबर मिलने के कारण उसकी जान-पहचान आशीष शर्मा निवासी गोकुलपुरा कालवाड से हुई। जिसके बाद मोबाइल कॉल के जरिए दोनों की बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। 30 सितम्बर 2018 को वह कॉम्पिटिशन एग्जाम देने जयपुर आई थी।

जयपुर पहुंचने पर आरोपी आशीष उसे लेने रेलवे स्टेशन आया। उसके रुकने की व्यवस्था कबीर मार्ग बनीपार्क स्थित होटल में की। रूम बुक कराने के दौरान होटल में दोनों की आईडी दी थी। उसी शाम आरोपी आशीष ने रूम में चाय-नशीता मंगवाया। नाश्ता करने के बाद ही बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। रातभर आरोपी भी उसके साथ ही कमरे में रूक गया। सुबह होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल में बनाए उसके अश्लील वीडियो दिखाए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चुप करवा दिया।

अश्लील वीडियो को डिलीट करने के एवज में 1.80 लाख रुपए भी दूसरे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाकर ऐंठ लिए। उसके बाद भी आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किए। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी की मां से कॉन्टैक्ट कर आपबीती सुनाई। आरोप है कि आरोपी की मां ने उसे बुरा-भला कहां और रिश्तेदार-परिचितों के साथ उसे ढूंढते हुए घर पहुंच गई। गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देती रही। गेट नहीं खोलकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़िता ने सदर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया।

 

Related Articles

Back to top button