ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

18 साल में कृषि के क्षेत्र में मप्र ने काफी प्रगति की

इंदौर। जी-20 बैठक में शामिल होने के पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि विश्व के लिए कृषि का महत्व पता चल चुका है। मप्र ने पिछले 18 साल में कृषि क्षेत्र में जो प्रगति की है, वो सबको पता है। मप्र में 165 लाख टन अनाज का उत्पादन होता था, अब 600 टन उत्पादन हो रहा है। पांच सबसे बड़े दुग्ध उत्पादन राज्यों में मप्र भी शामिल है। विश्व व्यापक स्तर पर कृषि संबंधित स्ट्रेटजी बनाना है। एक-एक किसान को अपनी उपज बढ़ाने के लिए तकनीक व अन्य सुविधाएं दे रहे हैं। भारत की पुरानी विरासत मोटे अनाज का लाभ एक-एक मनुष्य को मिल पाएगा। हमें उम्मीद है कि विचार मंथन से जो निचोड़ निकलेगा, उससे कृषि क्षेत्र को वृहद आयाम मिल सकेगा। हम 2030 तक ग्लोबल ड्रोन हब बन जाएगा। इसका कृषि क्षेत्र में बेहतर उपयोग होगा। इसका कृषि क्षेत्र में बेहतर उपयोग होगा। हम ड्रोन पॉलिसी बना रहे है।

दोपहर में मांडू जाएंगे प्रतिनिधि

इंदौर में हो रही जी-20 कृषि समूह की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को जी-20 समूह के देश अल्फावेटिक आर्डर जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक के दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। दोपहर दो बजे सभी प्रतिनिधि मांडू के लिए रवाना होंगे। मांडू जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। रात्रि भोज मांडू में करने के बाद सभी प्रतिनिधि पुनः इंदौर लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button