ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

पैसा, अच्छी सेहत, वैवाहिक सुख के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, दूर होगी हर समस्या

इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन शिवजी की पूजा के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हमारी कई तरह की परेशानियां अपनेआप दूर हो सकती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में हमारी हर समस्या का समाधान छिपा है। ज्योतिष के ये उपाय यदि किसी खास मौके पर किए जाएं तो और भी शुभ रहता है। महाशिवरात्रि (Mahashivaratri 2023) भी ऐसा ही एक खास दिन है। ये भगवान शिव की प्रिय तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस तिथि पर किए गए उपायों का फल बहुत ही जल्दी प्राप्त होता है। इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivaratri Ke Upay) का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को है। आगे जानिए इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं.

 यदि आपके घर में परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है और काफी इलाज करवाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो आप महाशिवरात्रि पर पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ये उपाय करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। इस उपाय से रोगों में आराम भी मिलता है।

 अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हो तो महाशिवरात्रि पर पहले शिव-पार्वती की पूजा विधि-विधान से करें और गाय के दूध से खीर बनाकर इसका भोग भगवान को लगाएं। बाद में इस खीर को पति-पत्नी साथ मिलकर खाएं। इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

 महाशिवरात्रि पर स्नान आदि करने के बाद पहले शिवजी की पूजा विधि-विधान से करें। इसके बाद साबूत चावल शिवलिंग पर चढ़ाएं। चावल चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें। बाद में इन चावलों को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। जल्दी ही धन लाभ के योग बनने लगेंगे।

 घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महाशिवरात्रि पर शिव यंत्र की स्थापना अपने घर में रखें। इसके पहले इसकी विधि-विधान से पूजा करें। शिव यंत्र के प्रभाव से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं। ये यंत्र बाजार में पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। ये यंत्र बहुत ही प्रभावशाली है।

 अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपको लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए महाशिवरात्रि पर घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। जल्दी ही आपको शुभ फल मिलने लगेंगे।

Related Articles

Back to top button