ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
देश

 जो लोग टीपू सुल्तान की सोच में विश्वास रखते, वो नहीं कर सकते कर्नाटक का कोई भला: अमित शाह

नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासत गरमाने लगी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जमीन पर पार्टियों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। शाह ने जोर देकर कहा कि जो लोग टीपू सुल्तान की सोच में विश्वास रखते हों, वो कर्नाटक का कोई भला नहीं कर सकते। शाह ने जेडीएस को लेकर भी यहीं आरोप लगाया है। उन्होंने उस पार्टी को भी कर्नाटक के लिए अच्छा नहीं बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब मैं यहां आया हूं, आप लोगों से ही पूछता हूं। आपको उस जेडीएस और कांग्रेस के लिए वोट करना चाहिए, जो टीपू सुल्तान को मानते हैं या उस बीजेपी में जो रानी अब्बक्का में विश्वास रखती है। किसे इस राज्य में अगली सरकार बनानी चाहिए, उस भाजपा को देशभक्तों की पार्टी है जो जिसे पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है, या उस कांग्रेस को जिसने कर्नाटक को गांधी परिवार के लिए एक एटीएम की तरह इस्तेमाल किया। अब शाह ने कांग्रेस पर तो हमला किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमकर तारीफ की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए येदियुरप्पा ने इतना शानदार काम किया था, लोग आज भी उन्हें याद रखते हैं। जब भाजपा यहां पर रही है, कर्नाटक विकास के रास्ते पर चला है। पूरा देश येदियुरप्पा को याद रखता है। अब एक तरफ बीजेपी जमीन पर अपना प्रचार तेज कर रही है तो कांग्रेस भी जनता के बीच जाकर बड़े-बड़े वादे कर रही है। इन्हीं वादों में से एक है कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर महिला को प्रति महीना 2000 रुपए देना। इस योजना के तहत कांग्रेस पार्टी हर महीना किसी भी घर की महिला मुखिया को 2000 रुपए देगी। इस समय कांग्रेस द्वारा दो पहुलओं पर खास जोर दिया जा रहा है। एक तरफ पार्टी की तरफ 200 यूनिट फ्री बिजली जैसे ऐलान किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को 2000 रुपए का वादा कर उन्हें भी अपने पाले में लाने की तैयारी है। कर्नाटक की जैसी राजनीति है, यहां पर महिला मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है।

 

Related Articles

Back to top button