ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

ओटीटी पर सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के किरदार में नजर आएंगे धर्मेंद्र

ओटीटी की दुनिया ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ-साथ न्यू कमर्स को भी अपना अभिनय टैलेंट दिखाने का मौका दिया है। सैफ अली खान से लेकर शाहिद कपूर तक बॉलीवुड के कई सितारे ओटीटी की दुनिया का रुख कर चुके हैं।खास बात ये है कि सिनेमा में जिस तरह का प्यार उन्हें मिला, वो प्यार उन्हें डिजिटल ऑडियंस से भी मिला। इन सितारों के बाद अब 87 साल की उम्र में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हमेशा अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीतने वाले धर्मेंद्र ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहद ही पावरफुल किरदार के साथ डेब्यू करेंगे।

अपने दर्शकों का लगातार मनोरंजन करने वाले धर्मेंद्र ZEE5 की ओरिजिनल सीरीज ‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड’ में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें मुगल साम्राज्य से जुड़ी चीजों को भली भांति दर्शाया जाएगा।इस सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली, आशिम गुलाटी प्रिंस सलीम, ताहा शाह प्रिंस मुराद, जरीना वहाब रानी सलीमा, संध्या मृदुल रानी जोधाबाई और मिर्जा हकीम के रूप में राहुल बोस नजर आएंगे। जी5 की इस ओरिजिनल सीरीज में धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाएंगे।

‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने दो अलग-अलग लुक शेयर किए हैं। पहले लुक उन्होंने लाल रंग की सूफी संत कॉस्टयूम पहनी हुई है और बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी के साथ एक्टर का लुक बिल्कुल यूनिक है।पहली तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘फ्रेंड्स मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जोकि एक सूफी संत थे। मेरा छोटा बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सब की शुभकामनाएं चाहिए’। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने ओरिजिनल सीरीज से एक और लुक शेयर किया, जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे, जिन्होंने अकबर और उनके बेटे को सलीम को ये आशीर्वाद दिया था कि भविष्य में वह जहांगीर के नाम से प्रसिद्ध होगा। आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी में अकबर ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में उनके नाम से पवित्र मकबरा भी बनवाया है।इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह किंग अकबर के रूप में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन रोनाल्ड स्कैल्पेलो कर रहे हैं और इसकी कहानी साइमन फैंटाजो ने लिखी है। हाल ही में इसका एक इवेंट भी हुआ था, जहां ‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड’ की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।

 

Related Articles

Back to top button