ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

दिग्विजय ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि आज हम खुफिया विफलता के कारण शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उम्मीद है कि उनके परिवारों को पुनर्वास मिल गया होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह पुलवामा अटैक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।

आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। सन 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक बम विस्फोट की नापाक साजिश अंजाम दी थी। इस हमले में सीआरपीएएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया-आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है।

यह पहली दफा नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ने इस मसले पर हमला बोला है। इससे पहले दिग्विजय केंद्र पर हमलावर होते रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्र से सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा था। उनके इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था लेकिन, फिर राहुल गांधी और जयराम रमेश ने पार्टी के लिए डैमेज कंट्रोल करते हुए इसे उनका निजी बयान बताया।

Related Articles

Back to top button