ब्रेकिंग
Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से...
देश

PM Modi फ्रांस के राष्ट्रपति से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि यह बातचीत शाम करीब साढ़े चार बजे होगी। बता दें कि भारत और फ्रांस के रिश्ते दोस्ताना रहे हैं और हाल के सालों में इनमें काफी मजबूती आई है। उल्लेखनीय है कि जल्द ही फ्रांस के राष्ट्रपति भारत का दौरा भी कर सकते हैं। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है।फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की तारीखें अभी तक अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं।

दोनों देश इस पर चर्चा कर रहे हैं। भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट की डील की थी। चर्चाएं हैं कि भारत सरकार नौसेना के लिए भी राफेल फाइटर जेट खरीदने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे पर इस सौदे पर बातचीत हो सकती है। इस सौदे के लिए अमेरिका के एफ-16 सुपर होर्नेट पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि ऐसी खबर है कि राफेल इस दौड़ में आगे है। भारतीय नौसेना ने दोनों विमानों की खासियों की समीक्षा रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेज दी है। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय इस पर अंतिम फैसला करेगा।भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में संबंध मजबूत हो रहे हैं। भारत प्रशांत महासागर में सुरक्षा सहयोग करने पर भी दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button