ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
उत्तरप्रदेश

धार्मिक स्थल के निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जमकर किया विरोध

बांदा जिले में एक धार्मिक स्थल के नए निर्माण को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर निर्माण रुकवाने की मांग की। बाहर रखी निर्माण सामग्री तहस-नहस करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर माने और जाम खत्म किया। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हंगामा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शहर के पद्माकर चौराहा के नजदीक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाइकें खड़ी कर सड़क जाम कर दी। धार्मिक स्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया। आरोप लगाया कि बगैर नक्शा काम कराया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक हंगामा किया। कार्यकर्ताओं के जाम लगाने पर कई स्कूली बसें भी फंसी रहीं।

पुलिस मूकदर्शक रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि धार्मिक स्थल के पुनरुद्धार की अनुमति ली गई थी और लेंटर डाला जा  रहा है। इस पर तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया गया है।समस्या के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा जा रहा है। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने हंगामे की निंदा की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गंगा-जमुनी तहजीब बिगाडने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कहा कि कुछ लोगों की वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। एकता के प्रतीक शहर का माहौल बिगाडने की कोशिश है। हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

 

Related Articles

Back to top button