ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

पारस ने कहा 2024 से पहले गिर जाएगी बिहार सरकार, नीतीश कुमार बोले- जाओ जश्न मनाओ 

पटना । केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार गिर जाएगी। उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटाक्ष करते हुए उन्हें जाने और जश्न मनाने के लिए कहा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष पारस ने कहा कि पिछले 5 महीनों में महागठबंधन के तीन विकेट गिरे हैं।

उन्होंने कहा बिहार में महागठबंधन के लिए स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। जदयू और राजद के नेता हर दिन एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। पिछले 5 महीनों में तीन विकेट गिर चुके हैं और मुझे यकीन है कि पूरी सरकार 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कार्तिकेय सिंह मास्टर, सुधाकर सिंह और अनिल सहनी को अपने पद से हाथ धोना पड़ा, जबकि मास्टर कानून मंत्री थे और सिंह कृषि मंत्री थे, साहनी राजद विधायक थे, जिन्हें एलटीए घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पारस ने कहा एनडीए लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है और बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस समय विपक्षी दलों में दो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, एक नीतीश कुमार और दूसरे राहुल गांधी। एक म्यान में दो तलवारें रखना संभव नहीं है। पारस की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा जाओ और जश्न मनाओ। उन्होंने कहा मैं पशुपति पारस जैसे नेताओं की बातों पर ज्यादा गौर नहीं करता। इनका राज्य की राजनीति में कोई आधार नहीं है। ये बयानबीर नेता हैं, इनके पीछे जनशक्ति नहीं है।

Related Articles

Back to top button