ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
विदेश

न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की

चक्रवात गैब्रियल के कारण व्यापक तौर पर आई बाढ़, भूस्खलन और समुद्री जल स्तर के बढ़ने के कारण न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।देश के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब आपातकाल की घोषणा की गई है। चक्रवात के कारण लोग अपने घर खाली करने और छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, लगभग 2 लाख 25 हजार लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।आपातकाल की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने बताया कि न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक कठिन रात रही है। खासकर उत्तर के ऊपरी इलाके के लिए। कई परिवारों को अपना स्थान छोड़ना पड़ा है। बहुत सारे घरों में बिजली नहीं है। पूरे देश में व्यापक नुकसान हुआ है।

स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे चक्रवात गैब्रियल देश के उत्तरी द्वीप से तटिय इलाके के नजदीक ऑकलैंड से 160 किलामीटर की दूरी पर था। इसके उत्तरपूर्व की और बढ़ने की आशंका है। उम्मीद की जा रही है कि यह तटिय इलाके के समानांतर बढ़ेगा।उत्तरी द्वीव के पूर्वी तट और ऊपरी दक्षिणी द्वीप के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री कैरेन मैकएन्यूलिटि का कहना है कि फिलहाल न्यूजीलैंड तूफान की सबसे खराब परिस्थितयों का सामना कर रहा है इसलिए और अधिक बारिश एवं हवाएं चलने की आशंका है।

देश भारी बाढ़, भूस्खलन और सड़कों व अधोसंरचना को गंभीर नुकसान का सामना कर रहा है। पूरे देश से बिजली कंपनियां सबस्टेशनों और पावर नेटवर्क को क्षती की खबरें दे रही हैं।ऊर्जा मंत्री मैगन वुड्स कहती हैं कि लगभग 2 लाख 25 हजार लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। प्राधिकारियों ने तटों के किनारे रहने वाले लोगों को निकाला है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग अपना घर छोड़ेंगे। रास्ते बंद कर दिए गए हैं। मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैं और कुछ शहरों में बिजली आपूर्ति ठप है।अधिक प्रभावित इलाकों के लोगों को कमी की आशंका के चलते खाने और पानी का बचाव करने के लिए कहा जा रहा है।

हैलिकॉप्टर्स और बोट द्वारा लोगों को बचाया जा रहा है। हिपकिंस ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि कितने लोगों को विस्थापन झेलना पड़ा है। अब तक किसी भी मौत की कोई सूचना नहीं है।एयर न्यूजीलैंड के अनुसार वे आज यानी मगंलवार दोपहर से उड़ानों को दोबारा शुरू करने की तैयारी में हैं। इससे पहले गेब्रियल चक्रवात के कारण कुल 592 उड़ाने प्रभावित हुई थीं। एयर न्यूजीलैंड टर्बोप्रॉप ऑपरेशंस के साथ शुरुवात की तैयारी में है लेकिन उसने चेतावनी दी है कि ऊंची हवाओं के कारण कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।एयर लाइन ने एक अन्य वकत्व्य में कहा की उसने ऑकलैंड से आने और जाने वाली सभी घरेलु उड़ानों को 14 फरवरी के लिए भी स्थगित कर दिया है। एयर लाइन का कहना है कि ऑकलैंड एयरपोर्ट पर मौसम ऐसा नहीं है कि उड़ानों को जारी रखा जा सके। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ऑकलैंड की इन खराब परिस्थितियों में संचालन नहीं कर सकते।

 

Related Articles

Back to top button