ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
व्यापार

Youtube की लीडरशिप में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है। नील मोहन Google के साथ 2008 से काम कर रहे हैं। साल 2013 में कंपनी ने उन्हें 544 करोड़ रुपए का बोनस दिया था।वे पूर्व CEO सूसन डायने वोज्स्की की जगह लेंगे। सूसन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। 54 साल की वोज्स्की ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। साथ ही अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। इसलिए पद छोड़ रही हैं। वे साल 2014 में यूट्यूब की CEO बनी थीं।सूसन ने नील को यूट्यूब का CEO बनाए जाने पर बधाई दी। सूसन ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है। नील हमें लीड करने के लिए सही व्यक्ति हैं। मुझे यूट्यूब पर उतना भरोसा है, जितना 9 साल पहले था। यूट्यूब के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले हैं।

नील मोहन के बारे में जान लीजिए
नील मोहन ने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। नील ने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी, जहां उन्हें 60,000 डॉलर वेतन मिलता था। इसके अलावा नील ने एक्सेंचर में सीनियर एनालिस्ट के पद पर काम किया है। फिर वे DoubleClick Inc से जुड़े। इस कंपनी में 3 साल 5 महीने में नील मोहन ने डायरेक्टर, ग्लोबल क्लाइंट सर्विसेज के पद पर काम किया। इसके अलावा करीब ढाई साल वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद नील माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े, यहां 4 महीने काम करने के बाद वे वापस DoubleClick Inc लौट आए। फिर नील ने यहां 3 साल काम किया। DoubleClick Inc के बाद उन्होंने 2008 में बतौर Senior Vice President, Display and Video Ads गूगल में काम शुरू किया। साल 2015 में उन्हें यू-ट्यूब का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बना दिया गया था।

Related Articles

Back to top button