ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का निभाया रोल…ये अभिनेत्री पहुंचीं महाकाल के दरबार, बोलीं- धन्य हो गया जीवन

साल 2007 से सीरियल में काम कर रही अभिनेत्री मौनी रॉय शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल की आरती देखी. बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद वे इतनी भाव विभोर हो गई कि वह यह कहती हुई नजर आई कि आज उन्हें बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर जो अनुभव हुआ है वह इसे कभी नहीं भुला सकती है. अभिनेत्री मौनी रॉय ने साल 2018 में आई गोल्ड मूवी में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल किया था.

महाकालेश्वर मंदिर के जनसम्पर्क अधिकारी गोरी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अभिनेत्री मोनी राय आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी. जिन्होंने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजा-अर्चना और जलाभिषेक भी किया. इस दौरान उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे.

अभिनेत्री मौनी रॉय ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

यह पूजा-अर्चना महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने संपन्न करवाई. पूजा के बाद मौनी रॉय और उनके परिवार के सदस्यों को बाबा महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भी भेंट किया गया. बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती देखने के बाद मौनी रॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं धन्य हो गई काफी समय से यह मन था कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आऊं और यहां पूजा करूं.

भस्म आरती में हुई शामिल

मौनी रॉय ने कहा है कि आज मैंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने के साथ ही, जो आरती देखी है उसे मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती. मैंने कभी नहीं सोचा था कि बाबा महाकाल की भस्म आरती मुझे कुछ इस तरीके से देखने का मौका मिलेगा. मौनी ने महाकाल मंदिर के दर्शन व्यवस्था की तारीफ करते हुए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को धन्यवाद भी दिया साथ ही उन्होंने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया.

कौन है मौनी रॉय?

मौनी रॉय एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में काम करती हैं. मौनी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक है. रॉय को सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज नागिन (2015-2016) और इसके सीक्वल नागिन 2 (2016-2017) में आकार बदलने वाली नागिन की भूमिका के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है. वह कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं, जिनमें एक आईफा पुरस्कार और दो आईटीए पुरस्कार शामिल हैं, साथ ही दो फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन भी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button