ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
बिहार

बिहार: गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहा था ड्राइवर, तभी हो गया ब्लास्ट, चालक की दर्दनाक मौत

बिहार की राजधानी पटना में एक भयानक घटना हो गई.पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है.

घटना के संबंध में अगमकुआं थानाध्यक्ष का कहना है कि अस्पताल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है.अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सिलेंडर गाड़ी से उतारा जा रहा था.

अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर हो गया ब्लास्ट

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनीलम हॉस्पिटल के पास मेडिकल का ऑक्सीजन सिलेंडर गाड़ी से उतारा जा रहा था. तभी अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक शख्स के शरीर के चीथड़े उड़ गए वहीं दूसरे शख्स का पैर उड़ गया.

हर तरफ हो गया धुआं-धुआं

सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया. हर तरफ धुआं-धुआं हो गया और जब धुआं खत्म हुआ तब वहां एक युवक मृत था.वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था. ऐसे में आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.घटना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी और सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

अस्पताल में भर्ती कराया

हाल ही में आगरा में एक गुब्बारे वाले के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था. सिलेंडर धमाका इतना तेज था कि हादसे में गुब्बारे वाला उछल कर दूर जा कर गिरा.वहीं पास में खड़ा व्यक्ति बाल बाल बच गया. सिलेंडर के टुकड़े 10 मीटर दूर मकान में जा घुसे जिससे सास और बहू घायल हो गए. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुब्बारे वाले और महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

Related Articles

Back to top button