ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

शादी से वापस लौट रहे थे बाराती, आगे मौत कर रही थी सबका इंतजार

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के नगराम क्षेत्र में गुरुवार भोर बारातियों का पिकप डाला इन्दिरा नहर में जा गिरा, जिससे उसपर सवार सात बच्चे डूब गये जबकि 22 बाराती तैरकर निकलने में कामयाब रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल से लौटने के बाद यहां बताया कि बाराबंकी के लोनी कटरा क्षेत्र के सराय पाण्डे गांव से कल नगराम इलाके के पटावा खेडा गांव में बारात आई थी।

विवाह समारोह के बाद तड़के जब वे लोग वापस पिकप डाला से जा रहे थे तो गांव से करीब 500 मीटर दूर ही चले थे कि चालक की लापरवाही से पिकप डाला इन्दिरा नहर में पलट गया। वाहन में सवार 29 लोगों में से 22 बाराती तैरकर नहर से बाहर निकल आये लेकिन सात बच्चे डूब गये। उन्होंने बताया कि डूबे बच्चों में दो लडकियों और पांच लड़के हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और एसटीआरएफ की टीम मौंके पर पहुंच गई है और नहर का पानी बंद कराने के बाद जाल डाल कर लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नहर से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकाल लिया गया है। नैथानी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button