ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

बिहार में चमकी ने ली 114 बच्चों की जान, हवाई जहाज से CM लेंगे जायजा

मुजफ्फरनगरः पिछले दो हफ्ते में बिहार चमकी बुखार की चपेट में है। यह जानलेवा बुखार अब तक 114 बच्चों की जान ले चुका है, जबकि कई बच्चे अभी अस्पतालों में इस बुखार की चपेट में हैं और लड़ रहे हैं। मां बाप की गोदें सूनी हो रही है। वहीं प्रशासन  और सरकार की बात करें तो अभी तक किसी की आंखे नहीं खुली हैं और इस बुखार से निपटने के लिए और राज्य को इस खतरनाक बिमारी से बचाने का कोई उपाय नही ंखोज पाए हैं। वहीं 114 बच्चों के मारे जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की आंख खुली है और उसी आंख से वो मरीजों के हालातों का जायजा लेंगे। लेकिन लोगों के बीच जाकर नहीं बल्कि हवाई जहाज से।हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के एएनएमएमसीएच जाएंगे, जहां लू और गर्मी की वजह से बीमार लोगों का हाल-चाल जानेंगे।

गौरतलब है कि दो  दिन पहले जब नीतिश कुमार एक अस्पताल मेंबच्चों को देखने गएतो गुस्साए परिजनों ने उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया और बवाल इतना मचा कि मुख्यमंत्री को वहां से भागना पड़ा।  बता दें कि चमकी बुखार से अकेले मुजफ्फरपुर में अब तक 114 मौतें हो चुकी हैं। लगातार हो रही मौतों से बिहार की नीतीश सरकार और प्रशासन लोगों के निशाने पर है। नीतीश कुमार से जब बुधवार को दिल्ली में बच्चों की मौतों पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

24 घंटे के अंदर 75 नए मरीज भर्ती

मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत का आंकड़ा 114 तक पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज में 75 नए मरीज भर्ती हुए हैं।418 बच्चों का इलाज चल रहा है, जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन अभी तक न तो सरकार, न डॉक्टर ये तय कर पाए हैं कि ये बीमारी कौन सी है। मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में इसे चमकी कहा जा रहा है, लेकिन सरकारों शायद फुरसत ही नहीं है कि बीमारी की असल वजह और इलाज ढूंढा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button