ब्रेकिंग
पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, ... इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष ... ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुल... पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटि... विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाक... पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट प... सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा स्पष्टीकरण: एक भी आउटसोर्स कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा, सेवा व्यव... विशेष सघन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा कदम: कल 26 नवंबर क... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार: उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रे...
मध्यप्रदेश

विकास यात्रा में बह रही नल-जल की धार 

भोपाल । प्रदेश में 5 फ़रवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्राएँ जन-सेवा का नया पर्याय बन गयी हैं। इस दौरान मंत्रियों, जन-प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जहाँ एक ओर विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है, वहीं आमजन से चर्चा कर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के भी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जल जीवन मिशन की विकास योजनाओं का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इंदौर ज़िले में यात्रा के 11 दिन में 62 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से 100 ग्रामों की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है।
विकास यात्रा के दौरान इंदौर के देपालपुर विकासखंड में 7 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से 15 ग्राम, सांवेर विकासखंड में 35 करोड़ 94 लाख रूपये की लागत से 48 ग्राम और डॉ. अम्बेडकर नगर विकासखंड में 18 करोड़ 70 लाख रूपये लागत से 37 ग्राम में नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इंदौर ज़िले में अब तक 1 लाख 87 हज़ार 316 घर में नल से जल पहुँचाया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 94 हज़ार 140 घरों का 96.49 प्रतिशत है। इंदौर की 80 पंचायतें शत प्रतिशत हर-घर जल स्टेटस के लिए रिपोर्ट कर चुकी हैं। इसमें से 30 पंचायतों को प्रमाणन प्राप्त हो चुका है। इसी प्रकार 252 ग्राम हर-घर जल स्टेटस के लिए रिपोर्ट कर चुके हैं, जिनमें से 129 ग्राम को प्रमाणित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर पहले ही देश एवं प्रदेश का पहला हर घर नल जल प्रमाणित जिला बन चुका है।

Related Articles

Back to top button