ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में मतगणना जारी, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी चौथे राउंड की समाप्ति तक 12,435 वोटों से आगे

कोलकाता। कोलकाता की भवानीपुर व मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज व जंगीपुर विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज जारी होंगे। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रत्याशी ममता बनर्जी चौथे राउंड की समाप्ति तक 12,435 वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि भाजपा की प्रियंका टिबडे़वाल व माकपा के श्रीजीब बिश्वास को कम वोट मिले हैं। भवानीपुर सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले भाजपा से प्रियंका टिबडे़वाल व माकपा से श्रीजीब बिश्वास हैं। इन तीन सीटों पर गत 30 सितंबर को मतदान हुआ था।

ताजा अपडेट: – 

मुख्यमंत्री व भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ममता बनर्जी चौथे राउंड की समाप्ति तक 12,435 वोटों से आगे चल रही हैं।

ममता बनर्जी तीसरे राउंड की समाप्ति तक 6,146 वोटों से आगे चल रही हैं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम राउंड में मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रत्याशी ममता बनर्जी को कुल 3,680 वोट मिले हैं जबकि भाजपा की प्रियंका टिबडे़वाल को 881 व माकपा के श्रीजीब बिश्वास को महज 85 वोट मिले हैं।

ममता बनर्जी दूसरे राउंड की समाप्ति पर 2,799 वोट से आगे चल रही हैं।

ममता बनर्जी भवानीपुुर सीट पर लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबड़ेवाल चल रही पीछे।

ममता बनर्जी दूसरे राउंड की समाप्ति पर 2,799 वोट से आगे चल रही हैं।

भवानीपुर उपचुनाव :दूसरे राउंड में ममता बनर्जी 24,00 वोट से आगे

कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू। पार्टी ममता बनर्जी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त। जश्न की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता।

jagran

भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ममता बनर्जी इस समय 2800 वोट से आगे चल रही हैं।

जंगीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन इस समय 1300 वोट से आगे चल रहे हैं।

भवानीपुर सीट पर ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरु। प्रथम राउंड में ममता बनर्जी आगे।

जंगीपुर सीट पर भी तृणमूल कांग्रेस पोस्टल बैलेट में आगे।

भवानीपुर सीट पर पोस्टल बैलेट में ममता बनर्जी आगे

शमशेरगंज में पोस्टल बैलेट में तृणमूल कांग्रेस आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर। पोस्टल बैलेट में तृणमूल कांग्रेस को 234 और कांग्रेस को 218 वोट मिले हैं।

भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टेबडी़वाल ने कहा-‘ मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने भवानीपुर के प्रत्येक बूथ में कम से कम 100 फर्जी वोट डाले हैं।

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट के लिए कोलकाता के लार्ड सिंन्हा रोड स्थित शेखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में मतगणना हो रही है। काउंटिंग सेंटर से बाहर का दृश्य-

jagran

 फिलहाल बैलेट के माध्यम से पड़े वोटों की गणना हो रही है।

कोलकाता की भवानीपुर और मुर्शिदाबाद की जंगीपुर व शमशेरगंज विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है ।

भवानीपुर में 21 राउंड, जंगीपुरमें 26 राउंड और शमशेरगंज में 24 राउंड में मतगणना होगी।

सभी मतगणना केंद्रों में सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।

मतगणना केंद्रों के अंदर सिर्फ केंद्रीय केंद्रीय बल के जवान हैं जबकि बाहर पुलिस का पहरा है।

मध्य स्तर पर केंद्रीय बल व पुलिस, दोनों की तैनाती की गई है।

राज्य के परिवहन मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने दावा किया कि भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 50-60 हजार वोटों के भारी अंतर से जीतेंगी।

प्रियंका टिबडे़वाल के पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए राज्य के परिवहन मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि भवानीपुर के लोक संस्कृति प्रेमी हैं। यहां हिंसा की घटनाएं नहीं होतीं। प्रियंका टिबडे़वाल बाहरी हैं इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

मालूम हो कि कोलकाता की भवानीपुर और मुर्शिदाबाद की जंगीपुर व शमशेरगंज विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को हुए उपचुनाव के रिजल्ट का आज ऐलान होगा। पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर समेत 3 विधानसभाओं में टीएमसी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से मैदान में हैं। ममता अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वे मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहेंगी। अगर भवानीपुर में कोई बड़ा उलटफेर होता है तो ममता को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और एक घंटे बाद से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए ममता बनर्जी का यह चुनाव जीतना जरूरी है। तृणमूल नेता व राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम पहले ही ममता बनर्जी के 50,000 से अधिक वोटों से जीतने का दावा कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button