ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

केरल में 100 फीसदी कोरोना की पहली डोज लेने वाला पहला जिला बना एर्नाकुलम, देश के लिए कायम की मिसाल

कोच्चि। केरल में एर्नाकुलम 100 फीसदी कोरोना की पहली खुराक लेने वाला पहला जिला बना गया है। उद्योग मंत्री पी राजीव ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि एर्नाकुलम अपनी लक्षित आबादी का 100 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण पूरा करने वाला केरल का पहला जिला बन गया है।

राजीव ने जिले में अस्पताल अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज का दिन बहुत ही गर्व का अवसर है। एर्नाकुलम जैसे विशाल जिले ने केरल में 100 प्रतिशत कोरोना की पहली खुराक पूरी कर ली है। मैं अब इसकी औपचारिक घोषणा कर रहा हूं।’

राज्य सरकार के टीके की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत प्रशासन अगले तीन महीने के भीतर पूरा करने के लक्ष्य को साझा करते हुए मंत्री ने कहा, ‘कोरोना की दूसरी खुराक तीन महीने के भीतर पूरी हो जाएगी। अब तक कोरोना का दूसरा डोज लगभग 50 प्रतिशत पूरा कर चुका है।’

इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य प्रणाली की प्रशांसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत जल्दी कोरोना से निपटने के लिए तैयार हो गई। जिले ने भारत के लिए एक मिसाल कायम की है। हमने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया। सरकारी और निजी एजेंसियों के बीच समन्वय अच्छी तरह से स्थापित था।

Related Articles

Back to top button