ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ...
मनोरंजन

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बाॅस 17 में शॉकिंग एलिमिनेशन, तगड़ी फैन फॉलोइंग वाला ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर

इंदौर।  बिग बॉस 17 में हर हफ्ते काफी कुछ मसाला देखने को मिलता है। वहीं, इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। इस एपिसोड में सभी की फेवरेट और सिंगर अब्दु रोजिक ने सांता बनकर घर वालों के साथ काफी मजे किए। वहीं, बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शो के होस्ट यानी सलमान खान के साथ जमकर ठुमके लगाए। हालांकि, इस जश्न भरे माहौल के बाद एलिमिनेशन की बारी आती है। इस बार का एलिमिनेशन कॉफी शाॅकिंग होने वाला है। बिग बॉस के एक फैन पेज ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

घर से बेघर हुए अनुराग डोभाल

इतना ही नहीं, यह भी बताया गया है कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले कब होने वाला है। मिली जानकारी केमुताबिक, डांस दीवाने रियलिटी शो का प्रोमो सामने आ गया है। यह शो 3 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जनवरी के आखिर में बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होगा। ऐसे में बिग बॉस 17 की स्पीड बढ़ाते हुए मेकर्स ने इस हफ्ते डबल एविक्शन कर सकते हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल का सफर शो में खत्म हो चुका है। इसके बाद डबल एलिमिनेशन की जानकारी दी गई।

इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन

कंटेस्टेंट के गेम को देखा जाए, तो इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर हो सकती हैं। ऐश्वर्या का गेम में ज्यादा योगदान नहीं देखने को मिला है। बता दें कि वीकेंड के वार पर सलमान खान ने आयशा और मुनव्वर को काफी फटकार लगाई। आयशा ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही मुनव्वर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था। वहीं, अब दोनों के बीच बाॅन्डिंग काफी अच्छी होती जा रही है। इसी को लेकर सलमान दोनों की क्लास लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले कुछ कहा और अब उसके उल्ट घर में उनसे बर्ताव करती नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button