ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

सरकार को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुए सिंगर अदनान सामी

बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स के छापे देशभर में चर्चा का विषय रहे। सोशल मीडिया पर इस न्यूज ने काफी बज क्रिएट किया और पाकिस्तानी मूल के भारतीय सिंगर अदनान सामी भी इस विवाद में कूद पड़े। अदनान की पोस्ट से सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई जिसके बाद लोगों ने सिंगर को जमकर ट्रोल किया।

ट्रोल हुए अदनान सामी

ट्विटर पर ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब अदनान सामी ने बीबीसी पर आई-टी छापे को लेकर पत्रकार निधि राजदान की पोस्ट पर कमेंट किया। आकाश बनर्जी ने अदनान सामी को ‘पाकिस्तानी फौजी ब्रैट’ कहा और उन्हें सलाह दी कि उन्हें इस देश का आभारी रहना चाहिए, जिससे एक नागरिक के तौर पर उन्हें शरण और नागरिकता दी। इस पर अदनान ने कहा कि, ‘मैं तो शुक्रगुजार हूं, समस्या यह है कि आप जैसे लोग अपने ही देश को बदनाम करने में एक पल की देरी नहीं करते हैं।’

बीबीसी विवाद में दिया सरकार का साथ

इस ट्विटर वॉर में कई लोग कूद पड़े और उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र है तो यहां हम अपनी सरकार से सवाल कर सकते हैं। अदनान ने जवाब दिया कि, हां तो अपने देश तक ही ये चर्चा सिमित रखें न, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपनी पैंट क्यों उतार रहे हैं? क्या ब्रिटेन में विपक्ष दूरदर्शन को अपनी ही सरकार को बदनाम करने के लिए शामिल करता है? हमें इस ‘ब्राउन साहिब’ को रोकने की जरूरत है।’

इस पोस्ट ने दिलाया लोगों को गुस्सा

मोहम्मद ज़ुबैर ने अदनान सामी के एक पुराने ट्वीट का हवाला दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी प्रतिभा बीबीसी द्वारा खोजी गई थी। सिंगर ने इसपर जवाब दिया, ‘ये 1976 में हुआ था। वह एक अलग समय था और उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था और वह भी 2023 में और नहीं, इसने मेरी भारतीय नागरिकता में कोई भूमिका नहीं निभाई। आप निश्चित रूप से सही बनने की कोशिश कर रहे हैं। तो आप पहले थोड़े बड़े हो जाओ।

 

Related Articles

Back to top button