ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
व्यापार

सोने का आयात 76% घटकर 32 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ने और मांग में कमी से सोने का आयात जनवरी, 2023 में 76 फीसदी गिरकर 32 महीने के निचले स्तर पर आ गया। आंकड़ों के मुताबिक, आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। सरकारी सूत्र से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी में कुल 11 टन सोने का आयात किया गया। एक साल पहले की समान अवधि में 45 टन सोना खरीदा गया था। मूल्य के लिहाज से जनवरी में 69.7 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया, जबकि एक साल पहले 2.38 अरब डॉलर का आयात हुआ था।

घरेलू बाजारों में इस साल सोने की प्रति 10 ग्राम कीमतें 58 हजार को पार कर गई थीं, जो इसका अब तक का उच्च स्तर है। हालांकि, इस समय इसकी कीमतें जरूर कम हुई हैं। लेकिन, कारोबारियों का मानना है कि शादियों के मौसम के कारण आगे सोने की मांग बढ़ सकती है।

शादियों के मौसम में बढ़ सकती है मांग

कारोबारियों का कहना है कि देश में शादियों का मौसम सोने की खरीदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर होता है। उपहार देने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में शादियों की वजह से आने वाले महीनों में सोने की मांग बढ़ सकती है। जनवरी में जूलर्स ने सोने की कम खरीदी की क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बजट में आयात शुल्क घट सकता है। हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ और उल्टे चांदी पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई।

फरवरी में बढ़ सकता है आयात

सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में हाल-फिलहाल गिरावट आई है। ऐसे में सोने की मांग बढ़ सकती है। आयात शुल्क में कटौती नहीं होने के बावजूद बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए सराफा कारोबारी खरीदारी बढ़ा सकते हैं। इससे फरवरी में सोने का आयात बढ़ सकता है।

व्यापार घाटा कम होने से चालू खाता घाटे में आएगी नरमी

देश के व्यापार घाटे में कमी और बढ़ते सेवा व्यापार अधिशेष (सरप्लस) की वजह से चालू खाता घाटे (कैड) में नरमी आ सकती है। इन आंकड़ों ने कुछ अर्थशास्त्रियों को 2022-23 और अगले वित्त वर्षों के लिए देश के चालू खाता घाटे के अंतर के अपने अनुमानों को कम करने के लिए प्रेरित किया है। जनवरी में देश का व्यापार घाटा कम होकर एक साल के निचले स्तर 17.7 अरब डॉलर पर आ गया। सेवा व्यापार अधिशेष पिछले महीने बढ़कर 16.5 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

भारत में बार्कलेज के प्रमुख अर्थशास्त्री राहुल बाजोरिया ने कहा, 2022-23 के लिए कैड का अनुमान घटाकर 95 अरब डॉलर या जीडीपी का 2.8% कर दिया है। यह पहले 105 अरब डॉलर या 3.1 फीसदी था। अगले वित्त वर्ष में यह 85 अरब डॉलर या 2.3% रह सकता है। वहीं, एमके ग्लोबल में मुख्य अर्थशास्त्री माधवी अरोरा ने कहा, जनवरी का व्यापार घाटा 2022 की दूसरी छमाही के 25.5 अरब डॉलर की तुलना में काफी कम है। इसलिए चालू वर्ष में कैड जीडीपी का 2.6 फीसदी रह सकता है, जो पहले 3.1% था।

Related Articles

Back to top button