ब्रेकिंग
UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ...
छत्तीसगढ़

रायपुर में पैसे के विवाद में 20 वर्षीय प्रेमी ने 40 वर्षीय प्रेमिका की गला काटकर की हत्या…

छत्तीसगढ़ : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में महिला की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्राभट्टी के पास की घटना है।  इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मोहम्मद सुल्तान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी ने चाकू से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढ़ियारी में 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में  ही की गई। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को जांच में खुलासा हुआ कि इमराना और आरोपी सुल्तान राजधानी के एक बिरयानी सेंटर में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और पसंद करने लगे।

सुलतान ने कुछ रुपए रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर बुधवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button