ब्रेकिंग
Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्...
देश

सपा MLC पुष्पराज जैन के ठिकानों पर ITकी रेड खत्म, 2.5 करोड़ कैश समेत कई दस्तावेज बरामद

कानपुर: समाजवादी पार्टी के MLC पुष्पराज जैन के सभी ठिकानों पर आयकर की लगातार चार दिन से चल रही छापेमारी अब खत्म हो गई है। आयकर विभाग की रेड में अब तक 2.5 करोड़ कैश, 60 लाख की चांदी 30 लाख के गोल्ड के अलाव 10 करोड़ के शेल कंपनियों के जरिए विदेश घूमने और विदेशों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन के सबूत बरामद किए हैं। फिलहाल आयकर विभाग अब लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।  बता दें कि हाल ही में पुष्पराज जैन ने समाजवादी इत्र को लांच किया था।

बता दें कि  समाजवादी इत्र लांच करने वाले कारोबारी ‘पम्पी’ के कन्नौज में कर चोरी के मामले में चार दिन पूर्व शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। सपा एमएलसी के कन्नौज सहित अन्य शहरों में 35 ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई रेड की कारर्वाई के दौरान बोगस कम्पनियों के जरिए करोड़ों की कर चोरी का मामला सामने आया है। साथ ही नकदी एवं आय के अन्य श्रोतों का आयकर की टीम को पता चला है। छापेमारी के बीच ही सोमवार को आयकर की टीम सपा एमएलसी को लेकर कानपुर पहुंची और उनके छोटे भाई अनूप जैन के फ्लैट में छापेमारी करते हुए दस्तावेज खंगाले। आईटी की टीम कानपुर में जांच पूरी कर देर रात सपा एमएलसी को लेकर वापस कन्नौज पहुंची। कानपुर में जांच के दौरान टीम को विदेशी लेनदेन और फर्जी कंपनी के लेनदेन की भी बात सामने आ रही है आई है। इस बीच सपा एमएलसी ‘पम्पी’ जैन के भाई से कार्रवाई को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बारे में दो दिन बाद बताएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button