ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मध्यप्रदेश

खाना खाते-खाते आ गई मौत, टोल प्‍लाजा कर्मचारी अचानक लुढ़का और उड़ गए प्राण-पखेरू

सागर ।   काल का पंजा कब आकर किसको दबोच ले, कह नहीं सकते। अकाल मौत का ऐसा ही एक मामला जिले के मालथौन टोल प्‍लाजा में सामने आया, जहां एक कर्मचारी की खाना खाते समय अचानक जान चली गई। यह घटना टोल प्‍लाजा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मृतक टोल प्‍लाजा पर सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 44 के मालथौन टोल प्लाजा पर पदस्थ 52 वर्षीय ऊदल यादव बेंच पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक वह दीवार से टिके और बेंच से लुढ़ककर नीचे गिरे और उनके प्राण-पखेरू उड़ गए। चंद सेंकड में यह पूरा घटनाक्रम हो गया। उन्‍हें जमीन पर पड़ा देख सहकर्मियों ने उन्‍हें उठाया और तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक कर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। ऊदल यादव मालथौन के ही रहने वाले थे। कर्मचारी की मौत की खबर से टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे गए तो यह सामने आया कि सुरक्षा कर्मी खाना खाते- खाते अचानक बेंच से गिर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया।

Related Articles

Back to top button