ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

इस बार अक्षय तृतीया के अवसर पर 22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, पहले से कराना होगा पंजीकरण  

देहरादून । जोशीमठ में आई दरारों के खौफ के बीच उत्तराखंड सरकार ने इस साल के चारधाम यात्रा की तारीख का ऐलान कर दिया है। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर 22 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू होगी। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के द्वार भी भक्तों के लिए खोले जाने की तैयारी है। सीएम पुष्कर धामी ने विश्वास जताया है कि जोशीमठ मसले का असर यात्रा पर देखने को नहीं मिलेगा।

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल से भक्‍तों के लिए खुल जाएंगे। केदारनाथ मंदिर में बाबा के द्वार के लिए सुबह 6 बजकर 20 मिनट से दर्शन किए जा सकेंगे। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस साल 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खोले जाएंगे। बदरीनाथ से जोशीमठ की दूरी करीब 40 किलोमीटर है, जहां पर जमीन और मकानों में दरारें आई हैं। चारधाम यात्रा के लिए इस बार पर्यटन विभाग ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाएंगे। जिनका पंजीकरण नहीं होगा, उनको यात्रा मार्ग परेशानी उठानी पड़ सकती है। श्रद्धालुओं के पंजीकरण की जांच यात्रा मार्ग पर तीन स्थानों पर की जाएगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा। विगत वर्ष की भांति इस बार ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प नहीं दिया जाएगा।

सचिवालय में परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में पर्यटन विभाग और एनआईसी के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में चारधाम यात्रियों के पंजीकरण को लेकर निर्णय लिया गया कि पर्यटन विभाग इस बार वेबसाइट के माध्यम से केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा। चारों धाम में यात्रियों की क्षमता के हिसाब से एडवांस पंजीकरण कराया जाएगा। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प नहीं दिया जाएगा।

इसके साथ ही यात्रियों के पंजीकरण की बड़कोट, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में जांच की जाएगी। इसके लिए टीमें तैनात रहेंगी। अगर यात्रियों का पंजीकरण नहीं होगा तो उन्हें रोका जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ही परिवहन विभाग के ट्रिप कार्ड का लिंक भी दिया जाएगा। यात्री पंजीकरण कराएगा तो उसका ट्रिप कार्ड भी यहीं से बन जाएगा। ट्रिप कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं। यह तय किया गया है कि वाहनों के ट्रिप कार्ड से भी यात्रियों के पंजीकरण का पता लगाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button