ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

एचडीएफसी के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! बैंक ने किया बड़ा ऐलान, आपको होगा जबरदस्त मुनाफा

HDFC Bank Share: अगर आपने भी एचडीएफसी के शेयर खरीदे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया है कि बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के शुद्ध लाभ में से अपने निवेशकों को 1 रुपये के शेयर पर 15.50 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है.

HDFC Bank Share Update: अगर आपने भी एचडीएफसी के शेयर में निवेश किया है तो आपके लिए खुशखबरी है. निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने शेयरधारकों को 1550 फीसदी यानी प्रति शेयर 15.50 रुपये का डिविडेन्ड देने का ऐलान किया है. बैंक की तरफ से इस ऐलान के बाद निवेशकों को बढ़िया मुनाफा मिलेगा. दरअसल, बैंक को मार्च तिमाही में 23% का शुद्ध लाभ हुआ है.

एचडीएफसी बैंक ने दी जानकारी

एचडीएफसी बैंक ने इसकी जानकारी दी है. एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया है कि बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के शुद्ध लाभ में से अपने निवेशकों को 1 रुपये के शेयर पर 15.50 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है. बता दें कि यह निर्णय आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.

पात्रता निर्धारित करने की डेडलाइन

बैंक की तरफ से 13 मई 2022, इक्विटी शेयरों पर लाभांश प्राप्त करने के हकदार सदस्यों की पात्रता निर्धारित करने की तारीख रखी गई है. दरअसल, देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने मार्च तिमाही के लिए एकल आधार पर शुद्ध लाभ में 23 प्रतिशत की उछाल देखी गई है. यानी बैंक को 10,055.20 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है.

गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत में एचडीएफसी बैंक में उसकी मूल कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के मर्ज होने का ऐलान किया गया है. इस ऐलान के बाद लगातार बैंक के स्टॉक भाव में बिकवाली ही रही.

Related Articles

Back to top button