ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

काम दिलाने का झांसा देकर मजदूर महिला को साथ ले गया, रास्ते मे किया दुष्कर्म

भोपाल। शहर के नजदीक ग्रामीण थाना क्षेत्र मे महिला मजूदर के साथ ट्रैक्टर चालक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मजदूर महिला को आरोपी ने काम दिलाने का झांसा दिया ओर अपने साथ ले गया। रास्ते में सुनसान इलाके मे आरोपी ने महिला को जर्बदस्ती अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ने पर आरोपी पीडिता को रास्ते मे ही छोड़कर भाग गया। घटना रातीबड़ थाना इलाके की है। थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मेडोरी मे रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वो मजदूरी करती है। ओर बीते कुछ दिनों से वह एक ट्रैक्टर की ट्रॉली भरने का काम कर रही थी। इस ट्रैक्टर का चालक रमेश पटेल है, जिसके साथ काम के चलते कई दिनो से आने जाने के कारण उसकी रमेश के पहचान हो गई थी। बीते दिनो उसकी तबियत खराब होने के कारण वो काम पर नही गई थी। दो दिन पहले रमेश पीडिता के घर आया ओर उससे बातचीत के बाद नई जगह काम दिलवाने का झांसा देते हुए ट्रॉली लेकर श्यामला हिल्स इलाके में काम के लिये चलना है। महिला ने तबियत पूरी तहर ठीक न होने की बात कहकर इंकार किया लेकिन रमेश दबाव डालकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि नीलबढ़ चौराहे के पास पहुंचने पर रमेश ने ट्रैक्टर को सड़क से उतारकर अंदर सुनसान जगह ले गया ओर वहॉ महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दु्ष्कर्म के दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई जिसपर आरोपी रमेश उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को फोन लगाया। बेटी मौकै पर पहुचीं ओर मां को इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल मे महिला द्वारा रेप की बात बताने पर बेटी मॉ को लेकर महिला थाने पहुंची ओर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम कर उसकी धरपकड के प्रयास शुरू कर दिये है।

Related Articles

Back to top button