ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

 पुलिस को चैलेंज कर नाबालिग करता था वारदात, पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली , दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग को पकड़ा है। जो खुद पर केस दर्ज करवाने के लिए वारदात करता था। इस नाबालिग के गिरोह में कई नाबालिग तथा बालिग अपराधी भी हैं। बालिग हैं। पुलिस को चैलेंज करने के लिए इंस्टाग्राम पर आईडी बनाते थे। यह नाबालिग अपराधी बनने के कई योजनाएं बनाते थे जिनमें मकोका कोई धारा 307 में तो कोई धारा 302 में अपराध करने की पुलिस को पूर्व सूचना देते थे। यही नहीं, इन्होंने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे मकोका, 302 व 307 में नाम से आईडी बना रखी थी।
वारदात से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुलेआम पुलिस को चुनौती देते थे कि अगले दिन वह वारदात करने जा रहे हैं? ऐसा कर वह एक तरह से पुलिस व पूरे सिस्टम को चुनौती देने का दुस्साहस भी करते थे। इन्होंने दो दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या करने का लाइव किया था।  पुलिस ने नाबालिग को वारदात करने के पूर्व पकड़ लिया इसलिए उस व्यक्ति की हत्या होने से बच गई। इस नाबालिग अपराधी के
बालिग होने में सिर्फ 18 दिन बचे हैं।
आरोपी नाबालिग और उसके साथी जरा जरा सी बात पर लोगों को गोली मार देते थे।  पिछले कुछ दिनों में इन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव वारदात की हैं। खास बात यह है, कि यह बॉलीवुड मूवी शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों से प्रभावित थे। गैंग का मास्टरमाइंड लारेंस बिश्नोई से प्रभावित बताया गया है। यह नाबालिग अपराधी पुलिस पर भी फायरिंग कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button