ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

पाकिस्तान में नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में सामने आए संक्रमण के करीब 5,000 मामले

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। देश ने पिछले 24 घंटों में करीब 5,000 मामले दर्ज किए गए हैं।

नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के अनुसार, ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,029,811 तक पहुंच गया है, जबकि सकारात्मकता दर 8.46 फीसद दर्ज की गई है। एनसीओसी ने ट्वीट करके बताया कि देश में 31 जुलाई, 2021 को कोरोना संक्रमण के नए 4,950 मामले सामने आए हैं और इस दौरान 65 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, इस समय में कुल 58,479 परीक्षण किए गए और सकारात्मकता दर 8.46 फीसद दर्ज की गई।

इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 60,000 के आंकड़े को पार कर गई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिंध प्रांत शनिवार से 8 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद रहेगा। एनसीओसी ने शुक्रवार को एक बैठक के बाद कहा कि मंच ने कराची में फैली बीमारी की समीक्षा की और बीमारी की बढ़ती प्रवृत्ति से निपटने में सिंध सरकार की सहायता के लिए हर संभव उपाय करने का फैसला किया है।

एनसीओसी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों में ऑक्सीजन युक्त बेड और वेंट, ऑक्सीजन की उपलब्धता और एसओपी और एनपीआई के कार्यान्वयन के लिए एलईए की तैनाती सहित महत्वपूर्ण देखभाल क्षमता में वृद्धि शामिल है।’

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बताया कि सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आठ अगस्त तक पाबंदियां लागू रहेंगी। हालांकि, निर्यात क्षेत्र से जुड़े कारोबारों के संचालन की इजाजत होगी। इसके अलावा इंटर-स्टेट यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा और सभी बाजार बंद रहेंगे। हालांकि, फार्मेसियां ​​खुली रहेंगी।

Related Articles

Back to top button