ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
विदेश

राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की हत्या के संदिग्धों में एक नाम और शामिल, पुलिस के रडार पर पूर्व न्यायाधीश

पोर्ट-औ-प्रिंस: हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की कथित तौर पर हत्या के बाद से ही लगातार संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वेंडेल कोक-थेलॉट को शक के घेरे में लेते हुए, उनके खिलाफ आरोपों की रूपरेखा तैयार की है। पुलिस के मुताबिक मौसे की हत्या से पहले, कोक-थेलॉट कोलंबियाई हत्यारों से मिली थी।

फरार संदिग्ध की तलाश

हैती में दिनदहाड़े राष्ट्रपति की हत्या ने पूरे देश को अराजक स्थिति में डाल दिया है। अमेरिका समेत पूरे विश्व में हत्यारों समेत हत्या के साजिशकर्ताओं की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वेंडेल कोक-थेलॉट के लिए गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था, लेकिन वो फरार है। उसके ठिकाने के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। कोक-थेलॉट को फरवरी के महीने में दो अन्य न्यायाधीशों के साथ न्यायपालिका से बाहर कर दिया गया था। क्योंकि, मौसे ने उनपर तख्तापलट साजिश करने का आरोप लगाया था

हत्यारों ने की पुष्टी

हैती की राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता महानिरीक्षक मैरी मिशेल वेरियर के मुताबिक, मौसे की हत्या के मद्देनजर गिरफ्तार किए गए कोलंबियाई हत्यारें और हाईटियन-अमेरिकियों ने पुष्टी की है कि,वो कोक-थेलॉट से मिले थे। साथ ही कुछ ने बताया है कि, वो दो बार उनके घर भी गए हैं। हत्यारों ने बैठकों के दौरान हस्ताक्षरित दस्तावेजों का विवरण भी दिया है। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश में उनके आवास समेत, ग्रामीण इलाकों में अन्य घरों में भी छापा मारा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

हत्या से जुड़े कई सवाल

गौरतलब है की, मौसे की हत्या के जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब लगातार खोजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं आया है। जैसे कि, हत्या के पीछे मुख्य रूप से किसका हाथ है, हत्यारे राष्ट्रपति के घर में कैसे दाखिल हुए आदि। मौसे की हत्या के लिए पुलिस ने फिलहाल मुख्य रूप से कोलंबियाई हत्यारों को आरोपी ठहराया है। जिनमें से तीन पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। वहीं, राष्ट्रपति के एक उच्च सुरक्षा अधिकारी को हत्या में शामिल होने के शक के चलते गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button