ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
मध्यप्रदेश

मध्‍यप्रदेश में  शराब के अहाते और शाप बार बंद होंगे 

भोपाल।  मध्‍यप्रदेश में शराब के अहाते और शाप बार बंद कर दिए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में  हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने दी।उन्‍होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के प्रावधान कड़े किए जा रहे हैं। नरोत्‍तम मिश्रा ने बताया कि अब शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नहीं रहेंगी शराब दुकान। 50 मीटर के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि शराब को हतोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री जी लगातार आगे बढ़ रहे हैं, सभी अहाते बंद किए जा रहे हैं। सभी शाप बार बंद किए जा रहे हैं। अब मदिरा दुकानों में बैठ कर पीने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button