ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
उत्तरप्रदेश

विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का खतरा, भाई ने की जेल बदलने की मांग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने कासगंज जेल में अपनी जान को खतरा बताया है। उनके भाई उमर अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अब्बास की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कासगंज जेल में बंद कुंटू सिंह के जरिए अब्बास अंसारी की हत्या करवाने की साजिश की भी आशंका जताई है। उमर अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कासगंज से अब्बास अंसारी की जेल बदलने के लिए कहा है। उन्होंने मांग की है कि कासगंज जेल से अब्बास अंसारी का ट्रांसफर उत्तर प्रदेश की सीमा में मौजूद किसी अन्य जिला जेल या केंद्रीय कारागार में किया जाए। लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को मास्टरमाइंड बताया गया। बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश उर्फ सीपू सिंह की 2013 में दिनदहाड़े की गई हत्या में भी कुंटू सिंह का नाम आया था। वर्तमान में कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। वहीं, विधायक अब्बास अंसारी को भी 3 दिन पहले कासगंज जेल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि आपराधिक मामलों में विधायक अब्‍बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद थे, जहां हाल ही में गैर कानूनी तरीके से उनसे मुलाकात करने के मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अब्बास को चित्रकूट से कासगंज जेल ट्रांसफर कर दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button