ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
धार्मिक

उज्जैन महाशिवरात्रि पर फिर शिव ज्योति अर्पणम में नया विश्व कीर्तिमान

उज्जैन: महाशिवरात्रि पर शनिवार की शाम शिप्रा नदी के घाटों पर शिव ज्योति अर्पणम के तहत एक बार फिर से दीप प्रज्जवलित कर नया विश्व कीर्तिमान रचने के लिए तैयारी कर ली गई है।

वर्ल्ड रिकार्ड एक बार फिर उज्जैन शहर के नाम दर्ज होने वाला है। क्षिप्रा के तट पर 19 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे एवं शहर में 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित होंगे। पूरा आयोजन जीरो वेस्ट पर आधारित किया गया है।

पूरा आयोजन जीरो वेस्ट पर आधारित रहेगा, 22 हजार वालेंटियर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोग के सहयोग से दीप प्रज्जवलन करेंगे एवं एक ही जगह पर सबसे अधिक दीप जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया जाएगा।

क्षिप्रा के घाट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सामाजिक संगठन, छात्र, व्यापारी, जन प्रतिनिधि, निजी संस्था सहित अन्य लोगों की भागीदारी से दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने बताया कि शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव जीरो वेस्ट पर आधारित रहेगा।

कार्यक्रम के पश्चात् रात्रि में ही घाटों की सफाई प्रारंभ कर दी जाएगी। दीप प्रज्जवलन के दौरान तेल रुई और दीपक का थ्री आर के माध्यम से निपटारा किया जाएगा। बचे हुए तेल को गौशाला में, रुई को नगर निगम की कपड़ा बनाने वाली यूनिट में और दीपक से कलाकृति बनाई जाएगी।

क्षिप्रा नदी पर घाटों को दीप प्रज्वलन के लिए 5 भागों में बांटा गया है, सम्पूर्ण घाटों में कुल 8625 ब्लॉक बनाए गए है, इसमें ‘ए’ ब्लॉक में केदारेश्वर घाट पर, ‘बी’ ब्लॉक सुनहरी घाट पर, ‘सी’ ब्लॉक दत्त अखाड़ा क्षेत्र में, ‘डी’ ब्लॉक रामघाट पर तथा ‘ई’ ब्लॉक भूखी माता की ओर दीपों का प्रज्वलन किया जायेगा।

एक ब्लॉक में 225 दीपो को दो वॉलेंटियर द्वारा प्रज्वलित किया जायेंगा। इस प्रकार एक सब-सेक्टर में 40 से 50 ब्लॉक होंगे तथा 100 के लगभग वॉलेंटियर्स होंगे। प्रति सौ वॉलेंटियर्स पर दो सुपरवाइजर लगाए गए है और प्रति एक हजार वॉलेंटियर्स पर एक कंट्रोल आफिसर नियुक्त किया गया है। विभिन्न सेक्टर वाइज वॉलेंटियर्स के लिये प्रवेश-पत्र बनाये गये हैं।

शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित करते हुए विश्व कीर्तिमान रचा जाना है इसमे जनता की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित कर उसके साथ सेल्फी लेकर उसे यू.एम.सी. सेवा एप पर अपलोड करे।

सेल्फी अपलोड करने वालों को कलेक्टर के हस्ताक्षर वाला ऑटोजनरेट प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकेगा जिसे वह सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर सकेंगे। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के अनुसार कार्यक्रम में आम जन को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।

घाटों पर 19 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। इनमें से 15.75 लाख दीपकों के प्रज्जवलन की स्थिति में ही उज्जैन नया रिकार्ड कायम कर देगा। हमारा लक्ष्य कम से कम 18 लाख दीपकों को एक साथ प्रज्जवलित कर रिकार्ड बनाने का है।

Related Articles

Back to top button