ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

 दो ट्रकों के बीच आई कार के चीथड़े उड़े, घटनास्थल पर दो लोगों की मौत

अंकलेश्वर के वालिया चौराहा ऑवरब्रिज के निकट एक भीषण हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| दो ट्रकों के बीच आई कार के चीथड़े उड़ गए और पुलिस को उसमें फंसे शवों के साथ अस्पताल भेजना पड़ा| अस्पताल में ही कार के पतरे काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया| जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर अहमदाबाद से सूरत जा रही कार भरुच जिले के अंकलेश्वर के वालिया चौराहे से गुजर रही थी| उस वक्त कार दो ट्रकों की चपेट में आ गई| हादसा इतना भीषण था कि कार के स्पेरपार्ट्स निकल कर सड़क पर फैल| दरअसल आगे चल रहे ट्रक को देख कार के ड्राइवर ने ब्रैक लगाई थी और उसी समय पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी| टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए| हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और तीन क्रैन की मदद से कार को दो ट्रकों के बीच से निकाला| लेकिन कार में फंसे शवों को निकालना मुमकीन ना देख पुलिस ने क्रैन के जरिए उसे एक ट्रक में लोड करवाया और सीधे अस्पताल भेज दिया| अस्पताल में गैस कटर की मदद से कार के पतरे काटकर उसमें से मृतकों के शवों को निकाला गया| पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि हादसे में मारे गए दोनों लोग अहमदाबाद में नौकरी करते थे और सूरत किसी कार्यवश गए थे| सूरत से अहमदाबाद लौटते समय इस हादसे में दोनों की मौत हो गई| पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Related Articles

Back to top button