ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा ओपी कोहली का अंतिम संस्कार

सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और नोएडा स्थित नियो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मयूर विहार फेज- 1 स्थित अपार्टमेंट में रखा गया है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी भाजपा नेता के अंतिम दर्शन के लिए पुहंचे हैं।

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ भाजपा नेता और गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

मयूर विहार फेज- 1 स्थित अपार्टमेंट में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत ओपी कोहली का अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध शमशान घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। सांसद और राज्यपाल के रूप में उन्होंने लोक कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी गहरी दिलचस्पी थी।

दो बार संभाल चुके हैं दिल्ली की कमान

बता दें कि दिवंगत राजनेता ओम प्रकाश कोहली ने 2 बार दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सहित भाजपा में कई पदों की जिम्मेदारी संभाली है। राज्यसभा सदस्य रहने के साथ ही वर्ष 2014 से 2019 तक गुजरात के राज्यपाल रहे।

 

Related Articles

Back to top button