ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
उत्तरप्रदेश

पीलीभीत के पूरनपुर में  NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब जेल में बंद आजाद सिंह के घर पर छापा

पीलीभीत : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने पंजाब के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के हत्या के मामले में पीलीभीत के पूरनपुर में छापा मारा है। एनआईए टीम मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस के साथ गांव अभयपुर माधौपुर निवासी आजाद सिंह के घर पहुंची। टीम ने घर के संदूकों के ताले तोड़कर तलाशी ली। इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई।

पंजाब जेल में बंद आजाद सिंह के पिता मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभय पुर माधौपुर में जंगल किनारे अपना घर बनाया था। पिछले कई वर्षों से यहां के घर में कोई नहीं रहता। उनकी खेतीबाड़ी की देखरेख राजेंद्र सिंह कर रहे हैं।

मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे कोतवाली पहुंची एनआईए टीम ने आजाद सिंह के घर छापेमारी की जानकारी देकर पुलिस टीम को साथ लिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस बल और एनआईए की टीम ने आजाद सिंह के घर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। घर के ताले तोड़कर टीम के कुछ सदस्य घर के अंदर भी गए। घर में रखे संदूक के ताले तोड़कर टीम ने किसी चीज की तलाश की।

एनआईए टीम ने खेतीबाड़ी देख रहे राजेंद्र से आजाद सिंह के बारे में पूछताछ की। छापेमारी की जानकारी से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। टीम क्यों आई थी, क्या करके गई, इसकी जानकारी आसपास के लोग बाद में करते रहे । कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि एनआईए टीम ने छापेमारी की थी इसके बाद वापस लौट गई।

 

Related Articles

Back to top button