ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

बंगाल अंडर 23 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को नए कोच का फरमान, लंबे बाल न रखें, सोशल मीडिया से दूर रहें

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने सोमवार को एक फिटनेस शिविर के साथ अंडर -23 कोच के तौर में एक नई पारी शुरू की। उन्होंने अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम बनाए हैं। इसमें ‘सोशल मीडिया से दूर रहना और लंबे बाल नहीं रखना’ शामिल है। बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गज, शुक्ला 2016 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे और इस साल जनवरी तक राज्य, युवा मामलों और खेल मंत्री थे।

शुक्ला को बाद में टीएमसी का हावड़ा जिला अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन पिछले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए राजनीति छोड़ दी। अब वे बंगाल अंडर -23 कोच बनाए गए हैं। कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद 40 वर्षीय शुक्ला ने कहा, ‘ मैंने लड़कों से कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट न करें। उन्हें शिष्टता और अनुशासन बनाए रखना होगा। लंबे बालों वाले लोगों को तुरंत सैलून जाना होगा। इसके अलावा उन्हें टीम बॉन्डिंग के लिए बांग्ला सीखनी होगी।’

शुक्ला ने आगे कहा, ‘जूनियर से सीनियर टीम तक पहुंचना बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए मैंने जूनियर क्रिकेटरों के साथ काम करने का फैसला किया है। कैब जिला स्तर पर मैच के साथ-साथ क्लब मैचों को लेकर बहुत गंभीर है और एसोसिएशन प्रगति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। भारत के लिए तीन वनडे खेलने वाले शुक्ला ने कहा कि उनका काम यह सुनिश्चित करना है कि बंगाल के अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाएं। उन्होंने कहा कि अब हमें जिलों की प्रतिभाओं को पहचानना होगा, राज्य के कोने-कोने से युवा प्रतिभाओं के लिए अपनी आंखें खुली रखनी होंगी।

शुक्ला ने कहा, ‘मैं सत्र के दौरान सुनिश्चित करूंगा कि खिलाड़ी जो प्रयास कर रहे हैं, उसका परिणाम सामने आए। मैं एक कोच नहीं हूं गाइड हूं, जो यहां खिलाड़ियों की मदद करने के लिए है। एक क्रिकेटर के तौर पर मेरी इच्छा राष्ट्रीय टीम में बंगाल के अधिक खिलाड़ियों को देखना  है।’  फिटनेस शिविर चार घंटे से अधिक समय चला, जिसमें 60 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। इन क्रिकेटरों को समूहों में बांटा गया था और सभी समूहों में ट्रेनिंग करने आए।

Related Articles

Back to top button